Valentine Week : रोज डे के बाद आते हैं वैलेंटाइन वीक पर और कौन से डे?

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (06:31 IST)
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। इसके बाद धीरे धीरे प्यार को बढ़ाया जाता है और अंत में वैलेंटाइन मनाया जाता है। इन 7 दिनों में कपल अलग-अलग तरह से अपना प्यार का इजहार करते हैं। 7 दिनों तक चलने वाला यह सेलिब्रेशन कई मायनों में खास होता है। हर दिन का अलग-अलग महत्व होता है और अलग हर दिन का अलग-अलग नाम भी होता है। तो आइए जानते हैं 7 दिन तक कब, कौन-सा दिन मनाया जाता है। सिलसिलेवार कैसे अपने प्‍यार का इजहार करते जाएं-
 
7 फरवरी- रोज डे | Rose Day 2023- वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है। इसके के पहले दिन कपल्स अपने पार्टनर को गुलाब देते हैं। इस दिन लाल गुलाब का सबसे प्रमुख होता है।  
 
8 फरवरी- प्रपोज डे | Propose Day 2023- इस दिन अपने पार्टनर को प्रपोज किया जाता है। प्यार को इजहार करने का वक्त इससे अधिक बेहतर नहीं हो सकता है।
 
9 फरवरी- चॉकलेट डे | chocolate day 2023- चॉकलेट से रिश्ता मजबूत होता है। इसलिए पार्टनर को मनपसंद चॉकलेट दी जाती है।
 
10 फरवरी- टेडी डे | Teddy Day 2023- इस दिन पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट में देते हैं। ताकि वो बचपना बरकरार रहें।
11. फरवरी- प्रॉमिस डे | Promise Day 2023- ये सबसे अधिक महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन पार्टनर से कुछ ऐसा वादा करते हैं जो रिश्ते को मजबूती देता है और विश्वास और प्यार अधिक गाढ़ा होता है।
 
12 फरवरी- हग डे | Hug Day 2023- इस दिन पार्टनर एक दूसरे को गले लगाकर प्यार का इजहार तो करते हैं साथ ही एक-दूसरे की छाया भी बनते हैं।
 
13 फरवरी- किस डे | Kiss Day 2023- इस दिन लव बर्ड्स एक-दुसरे को किस करके एक-दूसरे की महत्‍वता को दर्शाते हैं।
 
14 फरवरी- वैलेंटाइन डे | Valentine Day 2023- और इस दिन वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी