घर के पास बरगद है तो क्या होगा?

अनिरुद्ध जोशी

बुधवार, 31 मई 2023 (14:49 IST)
Banyan tree vastu : सभी वृक्षों में पीपल और बरगद की उम्र सबसे अधिक मानी गई है। बरगद का पेड़ विशालकाय होता है। इसे वट वृक्ष भी कहते हैं, जिसकी कई तरह की प्रजातियां पाई जाती है। अंग्रेजी में इसे बनियान ट्री कहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के पास लगा रहे हैं या यह आपके घर के आसपास लगा हुआ है तो क्या होगा इसका आपके जीवन पर प्रभाव?
 
पंच वट : हिंदू धर्मानुसार पांच वटवृक्षों का महत्व अधिक है। अक्षयवट, पंचवट, वंशीवट, गयावट और सिद्धवट के बारे में कहा जाता है कि इनकी प्राचीनता के बारे में कोई नहीं जानता। संसार में उक्त पांच वटों को पवित्र वट की श्रेणी में रखा गया है। प्रयाग में अक्षयवट, नासिक में पंचवट, वृंदावन में वंशीवट, गया में गयावट और उज्जैन में पवित्र सिद्धवट है।
 
।।तहं पुनि संभु समुझिपन आसन। बैठे वटतर, करि कमलासन।।
 
भावार्थ-अर्थात कई सगुण साधकों, ऋषियों, यहां तक कि देवताओं ने भी वट वृक्ष में भगवान विष्णु की उपस्थिति के दर्शन किए हैं।- रामचरित मानस

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी