मानवता शर्मसार, अपनी बूढ़ी मां की पिटाई (वीडियो)

एक ऐसी घटना के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिसके लिए अमानवीय, शर्मसार, जैसे शब्द भी छोटे होंगे। एक कलयुगी बेटे ने अपनी बूढ़ी मां की इस कदर पिटाई की , कि वह लहूलुहान हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना वीडियो सामने आया है। यह मामला नई दिल्ली के शाहदारा इलाके का है। देखिए यह वीडियो और जानिए मामला कितना गंभीर है। 

 
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे के खिलाफ एक केस दर्ज किया था परंतु परिवार के दबाव के चलते उसने यह केस वापस ले लिया।
 
इस पोस्ट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, परंतु साथ ही इस तरह की अमानवीय पिटाई का कारण नहीं जान पा रहे हैं। यह साफतौर पर हद दर्जे की हिंसा का खुला उदाहरण है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें