राहुल गांधी का ऑड-ईवन स्कीम से स्कूल खोलने की मांग करने वाला ट्वीट हुआ वायरल, जानिए क्या है सच
कोरोना संकट के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार को अपने सुझाव देते रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक कथित ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इसके मुताबिक, राहुल गांधी ने सलाह दी है कि ऑड/इवेन स्कीम की तर्ज पर फिर से स्कूल खोले जाएं। ऑड दिनों में टीचर्स स्कूल आएं और ईवन दिनों में स्टूडेंट्स।