#WebViral सुषमा स्वराज ने देश लौटने में की विधवा की मदद, सोशल मीडिया पर बनीं हीरो

सुषमा स्वराज ने विदेशमंत्री के तौर पर जितनी लोकप्रियता बटोरी है शायद ही अन्य किसी को वह हासिल हुई हो। अक्सर ही उनके द्वारा लोगों की मदद की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पाकिस्तान से भारत आया लड़कियों के दल की सही सलामत वतन वापसी सुनिश्चित करने जैसे कई अच्छे काम स्वराज की लोकप्रियता की वजह हैं। एक बार फिर भारतीय विदेश मंत्री ने कुछ ऐसा किया है कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर वाह वाही कर रहे हैं और उन्हें हीरो मान रहे हैं। 


 
 
इस बार स्वराज से मदद की गुहार लगाई थी यूएस में बसी एक विधवा ने। यह विधवा अपनी नवजात बच्ची के साथ भारत लौटना चाहती थी। जिसके लिए उसे स्वराज की मदद की जरूरत स्वास्थ्य बीमा और ओवरसीज़ सिटिज़नशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड पाने के लिए थी।



इस बात की खबर लगते ही स्वराज ने इंडियन एंबेसी को ताकीद किया कि वे पांडे (विधवा महिला) की मदद तुरंत करें। यह पहली बार नहीं है जब स्वराज ने एक कदम आगे जाकर लोगों की मदद की है। इसके पहले भी उन्होंने एक बेटे को पिता की अंत्येष्टि में इंडियन एंबेसी को छुट्टी के दिन खुलवाकर की थी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें