Fact Check: जानें, ओपन जिम में कसरत करने वाले भूत के वायरल वीडियो का पूरा सच...

सोमवार, 15 जून 2020 (13:12 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पार्क में एक कसरत करने वाली मशीन अपने आप चलती दिख रही है। इसमें कुछ पुलिसवाले भी नजर आ रहे हैं, जो इस वीडियो को बना रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि मशीन को कोई भूत चला रहा है। इस वीडियो को पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

देखें कुछ पोस्ट-

Apparently this happened somewhere in UP. Received via WA. Who’s exercising?? pic.twitter.com/Vbmqlsd0mz

— Aakash Chopra (@cricketaakash) June 12, 2020


अब भूतों को भी gym जाना है और बॉडी बनानी है क्या ? कौन है वहां ? ये कैसे हो रहा है? इनके पीछे क्या कोई साइंस है ?
Kinda Scary ! pic.twitter.com/nBtDZryKL7

— Ajatika Singh (@Ajatikaa) June 12, 2020


Cops wondering what to do with the ghosts who decide to violate nighttime curfew. Dead health freaks give two hoots to lockdown regulations. pic.twitter.com/QDMDL5uM0B

— Anuj Dhar (@anujdhar) June 13, 2020


Corona के डर से लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे ओर अब भूत भी ओपन जिम में वर्कआउट करते पाए गए।।। ना जाने। अब क्या क्या देखना बाकी है।। pic.twitter.com/JfmwdXCAYq

— Bahubali Gupta (@Shivkum04209471) June 13, 2020


क्या है सच-

वायरल वीडियो झांसी का है। झांसी पुलिस ने इस वीडियो का सच बताया है। झांसी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है- ‘इस झूले में अधिक ग्रीस लगे होने से एक बार हिला देने पर कुछ सेकंड तक हिलता रहता है। किसी शरारती तत्व ने झूला हिलाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। पुलिस ने जांच की और झूले को हिलाकर उसका वीडियो बनाया है। पुलिस शरारती तत्व को तलाश रही है। भूत की बात अफवाह है।’

इस झूले में अधिक ग्रीस लगे होने से एक बार हिला देने पर कुछ सेकंड तक हिलता रहता है।किसी शरारती तत्व ने झूला हिलाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है।पुलिस ने जाँच की और झूले को हिलाकर उसका वीडियो बनाया है।पुलिस शरारती तत्व को तलाश रही है।भूत की बात अफ़वाह है #FakeNewsAlert https://t.co/5uWjpJcvO8 pic.twitter.com/KiiwbyDVQ8

— Jhansi Police (@jhansipolice) June 13, 2020


यूपी पुलिस के एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव ने भी साफ कर दिया है कि यह कोई भूतिया झूला नहीं है।

Fitness freak ghost ?@jhansipolice got a tip off about an open gym being used by ghosts!Team laid seige & soon found t real ghosts-Some mischievous person made video of moving swing & shared on #socialmedia. Miscreants will b hosted in a ‘haunted’ lockup soon #NoHostForGhost pic.twitter.com/JUaYt4IJMS

— RAHUL SRIVASTAV (@upcoprahul) June 12, 2020

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी