क्या साउथ के ‘सिंघम’ सूर्या ने अपनाया इस्लाम...

गुरुवार, 5 सितम्बर 2019 (14:13 IST)
व्हाट्सऐप और ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तमिल सुपरस्टार सूर्या ने इस्लाम अपना लिया है। 3 मिनट लंबे इस वीडियो में सूर्या मुस्लिम टोपी पहने एक गाड़ी से निकलते दिखते हैं। फिर सिर पर लाल कपड़ा बांधे कुछ लोग उन्हें माला पहनाते हैं। इसके बाद सूर्या मस्जिद जाते हैं, जहां उनके सिर पर भी लाल कपड़ा बांधा जाता है। सूर्या इसके बाद वहां प्रार्थना करते हैं।

वायरल वीडियो देखें-

Surya ..embraces ..Islam https://t.co/2uD9t6z03C via @YouTube

— Naveen Vi ® (@naveenkvst) September 1, 2019


सच क्या है-

तमिल एक्टर सूर्या ने इस्लाम नहीं अपनाया है। दरअसल, जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह 2013 का है। उस वक्त सूर्या सिंघम-2 की शूटिंग के लिए आंध्र प्रेदश के कडपा में थे। सूर्या उस दौरान संगीतकार एआर रहमान की मां के न्यौते पर प्रसिद्ध अमीन पीर दरगाह गए थे। यह वीडियो तभी का है।

आपको बता दें कि दो साल पहले भी यही अफवाह फैली थी, तो कई मीडिया रिपोर्टों में इन दावों को खारिज किया गया था।

उस वक्त सूर्या के करीबी और निर्देशक राजशेखर पंडियन ने भी एक ट्वीट के जरिये इन दावों को खारिज किया था।

ARR sir's mom affectionately had prayed for @Suriya_offl & he visited Ameen Peer Dargah, Kadapa in 2013 to pay his respects! #RespectIslam pic.twitter.com/xGKeoiFXka

— rajsekarpandian (@rajsekarpandian) March 27, 2017

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि तमिल एक्टर सूर्या का इस्लाम अपनाने का दावा फेक है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी