धोनी को झारखंड रत्न सम्मान

रविवार, 3 अप्रैल 2011 (08:43 IST)
झारखंड सरकार ने विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी को झारखंड रत्न सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है।

झारखंड के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री सुदेश महतो ने भारतीय टीम की जीत पर घोषणा की कि टीम कप्तान धोनी को झारखंड रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

सुदेश ने कहा कि झारखण्ड के इस लाल ने समूचे विश्व में अपनी माटी को मोल बता दिया है और वह इस सम्मान के वास्तविक हकदार हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें