भारत ने तोड़ा पावरप्ले का अपना ही रिकॉर्ड

शनिवार, 12 मार्च 2011 (19:17 IST)
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को यहाँ विश्वकप ग्रुप 'बी' मैच में दस ओवर के पहले पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और नजफगढ़ के नवाब वीरेन्द्र सहवाग ने भारत को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों डेल स्टेन और मोर्न मोर्कल के सामने गजब की शुरुआत देते हुए पहले दस ओवरों में 87 रन जोड़ डाले।

भारत ने इसके साथ ही हॉलैंड के खिलाफ अपने पिछले मैच में पहले दस ओवर में 82 रन बनाने के अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ डाला। सहवाग ने मैच की शुरुआत एक बार फिर चौके के साथ ही। इसके बाद तो दसवें ओवर तक जाते-जाते भारतीय पारी में 12 चौके और एक छक्का लग चुका था। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें