हरभजन की माँ ने किया भाँगड़ा

रविवार, 3 अप्रैल 2011 (01:18 IST)
ऑफ स्पिनर हरभजनसिंह की माँ ने भारतीय टीम के विश्वकप जीतने की खुशी में अपने रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के साथ जालंधर में अपने घर पर भाँगड़ा किया।

भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने जैसे ही विजयी छक्का लगाया, अवतार कौर बच्चों की तरह नाचने लगी। जालंधर, अमृतसर और पटियाला में जीत का जश्न सड़कों पर देखा गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें