लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दिग्गज चेहरों पर लगाएगी दांव, आज नामों का आधिकारिक एलान

विकास सिंह

शनिवार, 23 मार्च 2024 (12:50 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस भले ही अब तक अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान नहीं कर पाई हो लेकिन इतना करीब-करीब साफ हो गया है कि कांग्रेस के कई दिग्गज चुनावी मैदान में उतरने जा रहे है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के  लिए प्रत्याशी चयन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। पार्टी के कई युवा नेताओं ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है, ऐसे में अब सीनियर नेताओं को चुनावी मैदान में उतरना  पड़ रहा है।

राजगढ़ से दिग्विजय सिंह-प्रदेश कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस बार लोकसभा चुनाव में राजगढ़ लोकसभा सीट से उतर सकते है। हलांकि दिग्विजय सिंह खुद लोकसभा चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि वह चाहते थे पार्टी के नौजवान नेता चुनाव लड़े लेकिन अब पार्टी ने मुझसे चुनाव लड़ने को कहा है तो पार्टी का आदेश मानना पड़ेगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह चाहते थे प्रियव्रत सिंह, हेमराज कल्पोनी, चंदर सिंह सोंधिया और रामचंद्र दांगी में से कोई चुनाव लड़े लेकिन अब पार्टी ने चुनाव लड़ने को कहा है तो वह चुनाव लड़ेंगे।  दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद साफ है कि दिग्विजय सिंह गुना लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

गुना से सिंधिया को चुनौती देंगे अरुण यादव!-गुना लोकसभा सीट प्रदेश की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक है। भाजपा ने गुना लोकसभ सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अब कांग्रेस सिंधिया को चुनौती देने के लिए पूर्व मंत्री अरुण यादव को गुना लोकसभा सीट से उतारने की तैयारी में है। हलांकि अरुण यादव को बाहरी बताकर उनकी उम्मीदवारी का विरोध गुना के स्थानीय कांग्रेस नेता कर रहे है। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि अरुण यादव सिंधिया को कितनी चुनौती दे पाएंगे।

बालाघाट से हिना कांवरे पर दांव- बालाघाट से कांग्रेस महिला चेहरे के तौर पर हिना कांवरे पर दांव लगा सकती है। बालाघाट से भाजपा ने महिला चेहरे भारती पारधी को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में अब कांग्रेस हिना कांवरे को अपना उम्मीदवार बना सकती है। विधानसभा चुनाव में हिना कांवरे को बालाघाट की लांजी विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

सीधी पर दिग्गज चेहरे कमलेश्वर पटेल मैदान में- सीधी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने दिग्गज चेहरे पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल पर दांव लगाया है। कमेश्वर पटेल कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और वर्तमान में पार्टी की सर्वोच्च कमेटी AICC की सदस्य है। कमलेश्वर पटेल की गिनती राहुल गांधी के करीबी नेताओं में होती है। हलांकि विधानसभा चुनाव में कमलेश्वर पटेल को सिहावल विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। कमलेश्वर पटेल का मुकाबला भाजपा के डॉ राजेश मिश्रा के होगा।

कांग्रेस के 18 संभावित उम्मीदवार- मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 28 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है। पार्टी अब तक 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। ऐसे में उसे 18 सीटों पर और उम्मीदवार तय करने है।

राजगढ- दिग्विजय सिंह, गुना-अरुण यादव, झाबुआ-कांतिलाल भूरिया, उज्जैन- महेश परमार, शहडोल से फुंदेलाल सिंह मार्को, बालाघाट- हिना कांवरे, जबलपुर- तरूण भनोत, दिनेश यादव, इंदौर-अक्षय कांति बम, भोपाल- अरुण श्रीवास्तव, ग्वालियर- रामसेवक बाबूजी या प्रवीण पाठक, मुरैना-नीटू सिकवार या पंकज उपाध्याय, विदिशा- देवेंद्र पटेल, अनुमा आचार्य, प्रताप भानु शर्मा, रीवा- नीलम मिश्रा. दमोह- रंजीता पटेल, रामसिया भारती, सागर-चंद्रभूषण सिंह बुंदेला।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी