राहुल गांधी पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने की माफी की मांग

सोमवार, 29 जून 2020 (08:20 IST)
भोपाल। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर विवादित बयान के कारण विरोधी पार्टियों के निशाने पर रहती हैं। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर विवादित बयान दिया है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि एक विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता है।
ALSO READ: भाजपा दफ्तर में बेहोश होकर गिरीं सांसद साध्‍वी प्रज्ञा
ठाकुर प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के बाद भारत-चीन के बीच तनाव के संदर्भ में कांग्रेस के आरोपों पर बात कर रही थीं। कांग्रेस ने ठाकुर के इस बयान पर माफी की मांग की है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जो 2 देशों की सदस्यता लेकर बैठा हो, उसमें राष्ट्रभक्ति कहां से आएगी?
पटवारी ने किया तंज : कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिए बिना उन पर तंज करते हुए ट्वीट किया कि कोई भी देशभक्त आतंकवादी नहीं हो सकता है। कोई भी गोडसे भक्त देशभक्त नहीं हो सकता है। 'जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी...'। पटवारी अप्रत्यक्ष तौर पर 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव बम विस्फोट मामले के आरोपियों में से एक प्रज्ञा ठाकुर का उल्लेख कर रहे थे।
ALSO READ: Lockdown में गायब रहने के सवाल पर भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दी सफाई
कांग्रेस पर लगा चुकी हैं प्रताड़ना का आरोप : इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस की तरफ से 9 साल तक दी गई प्रताड़नाओं के कारण वे आज तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को झेल रही हैं। 6ठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योग करने के बाद प्रज्ञा ने साल 2008 में हुए मालेगांव बम धमाकों के मामले में 9 साल तक जेल में बिताए दिनों को याद किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी