अंक-ज्योतिष एक जानी-मानी विधा है। इसके द्वारा व्यक्तित्व के कई सारे रहस्यों को पहचाना जा सकता है। अगर आपकी जन्मदिनांक का जोड़ सारे अंकों को मिलाकर 1 आता है तो जानिए कैसे हैं आप -
अंक 1- एक अंक का न्यूमरोलॉजी में बहुत महत्व है। यह दमकते तेज, साहस और प्रसिद्धि का सूचक है। यह अंक दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। जिन लोगों का अंक-ज्योतिष के अनुसार मूलांक एक निकलता है, वे जन्मजात नेता होते हैं।
FILE
जीवन में गौरव और महानता प्राप्त करते हैं। इनके सामने उच्च आदर्श होते हैं और ये लोग जीवन की छोटी-छोटी मुश्किलों से बचे रहते हैं।
इन लोगों में एकसाथ बहुत कुछ पा जाने की आकांक्षा रहती है। इससे इन्हें बचना चाहिए। यह आकांक्षा व्यक्ति को गलत महत्वाकांक्षाओं के चक्कर में अनावश्यक रूप से फंसा देती है। इससे उनकी उन्नति का मार्ग जटिल हो जाता है।
FILE
एक अंक के व्यक्ति को अपनी योग्यता को खत्म होने से बचाने के लिए अपनी शक्ति और विचारों को सही दिशा देनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति को जीवन के उच्च आदर्शों के लिए छोटी महत्वाकांक्षाओं का त्याग करना चाहिए। उसे योजनाएं बनाकर उन पर चतुराई से चलना चाहिए।
ऐसे व्यक्ति के पास उपलब्धियों के कई सुअवसर होते हैं, किंतु उन्हें अहंकार से बचना चाहिए। जितनी ऊंची महत्वाकांक्षाएं होंगी, उतनी ही अधिक सफलता वह प्राप्त करेगा। ऐसा व्यक्ति शक्तिशाली होता है किंतु उसके बुलंद सितारों को देखकर कई दुश्मन भी बन जाते हैं।
FILE
एक अंक वाले व्यक्ति के पास कार्य करने की अद्भुत क्षमता होती है। ऐसे व्यक्ति को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए।
एक अंक का व्यक्ति सही दिशा न पकड़े, तो उसकी शक्ति का दुरुपयोग होगा। ऐसे व्यक्ति को जुए और सट्टे से बचना चाहिए। दूसरों की गलतियों और असफलताओं को अपने सिर ले लेने की आदत से भी बचना चाहिए।
ऐसे व्यक्ति को उन सुअवसरों का सही उपयोग करना चाहिए, जो सहजता से उसे प्राप्त होते हैं।