आपका मूलांक 7 है तो रहस्यमयी हैं आप

अंक-ज्योतिष एक जानी-मानी विधा है। इसके द्वारा व्यक्तित्व के कई सारे रहस्यों को पहचाना जा सकता है। अगर आपकी जन्मदिनांक का जोड़ सारे अंकों को मिलाकर 7 आता है तो जानिए कैसे हैं आप -

अंक 7 - 7 का अंक रहस्यमय प्रवृत्ति का सूचक है। आप कल्पनालोक में डूबे रहते हैं और उच्च कोटि के कवि प्रमाणित होते हैं। आपकी बातें विद्वतापूर्ण होती हैं।

आपके चेहरों को कोई पढ़ नहीं सकता किंतु आप दूसरों के गुप्त उद्देश्यों व राज का विश्लेषण कर सकते हैं।


FILE


अंतर्ज्ञान आपकी मानसिकता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप न केवल रहस्यमय बातों में दिलचस्पी रखते हैं, बल्कि स्वयं भी बहुत रहस्यमय होते हैं।

आप मनमौजी हैं और कल्पनालोक में खोए रहते हैं।

आपमें से कुछ लोग एकांतप्रिय होते हैं। एकांतवास आपको अच्छा लगता है। अधिक लोगों का साथ आपको नहीं भाता। आप स्वार्थी, हल्की सोच वाले और धनलोलुप व्यक्तियों की भीड़भाड़ से दूर रहना चाहते हैं।

FILE


आप में से कुछ लोग अनमोल वस्तुओं के प्रेमी होते हैं। जीवन में विशिष्टता प्राप्त करने के इच्छुक नहीं होते। कुछ लोग घोर विवाद से घिरे रहते हैं।

आप दूसरों की समस्याओं को तो समझते हैं किंतु अपनी समस्याओं को नहीं समझ पाते। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप मानवीयता से दूर दूसरी दुनिया में खोए रहते हैं।

FILE


आप अच्छे दार्शनिक, संगीतकार, कलाकार, प्रबंधक, ‍कवि, मनोरोग चिकित्सक, आलोचक, डॉक्टर और प्रोफेसर आदि होते हैं। अपने व्यवसाय के लिए ही मानो आपकी रचना हुई है।

आपको अपने जीवन को लेकर खूब सारी शंका होती है इसलिए अक्सर आप उदास और चिंति‍त रहते हैं। आपको भावुकता पर नियंत्रण रखकर अपने आप पर ध्यान देना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें