सौरमंडल के पाँच ग्रहों का दीदार

ND
इस सप्ताह आकाश में हमारे सौरमंडल के पाँच ग्रहों का दीदार हो सकेगा। अगले कुछ दिनों तक मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और शनि ग्रह आकाश में नजर आएँगे। खगोलविदों के मुताबिक इनमें से मंगल, बुध, शुक्र और शनि को शाम ढलने के बाद, जबकि बृहस्पति को सुबह के वक्त देखा जा सकेगा।

बुध और शुक्र पश्चिम दिशा में, शनि दक्षिण पूर्व, मंगल दक्षिण और बृहस्पति पूर्वी आकाश पटल पर नजर आएगा। प्लैनेटरी सोसायटी ऑफ इंडिया के महासचिव एन. श्रीरघुनंदन कुमार ने कहा कि सूर्य की चमक में छुपा रहने वाला मंगल ग्रह 10 अप्रैल तक ही देखा जा सकेगा, जबकि अन्य चारों ग्रह आने वाले कई महीनों तक देखे जा सकेंगे।

असंख्य तारों के बीच ग्रहों को पहचानने के बारे में उन्होंने कहा कि रात के समय आकाश में नहीं झिलमिलाने वाली चमकती चीजों को देखें, वे ग्रह हैं। ग्रह चमकते हैं, वे सितारों की तरह झिलमिलाते नहीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें