आसमान में शुक्र ग्रह को निहारा

ND

बारिश के मौसम में आसमान साफ होते ही गुरुवार की रात शुक्र ग्रह स्पष्ट और चमकता दिखाई दिया, जिसे देखने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रही। लोग शाम से लेकर देर रात तक ग्रह को निहारते नजर आए।

ब्रह्मांड का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र है। सामान्यतः मौसम खराब होने और आसमान पर बादल होने के कारण यह स्पष्ट दिखाई नहीं देता। एक दिन पहले बारिश के बाद आसमान एकदम साफ हो गया। बादल छँट गए और चारों तरफ आसमान नीला दिखाई दिया। इससे ग्रह और भी स्पष्ट हो गया।

उत्सुकतावश रायपुर में लोग अपनी-अपनी छत पर से यह नजारा देखते नजर आए। छोटे बड़े सभी दृश्य देखकर रोमांचित हुए। बच्चे अधिक प्रसन्न थे। किसी ने वीडियो कैमरे में कैद किया, तो किसी ने इसे मोबाइल में उतारा। लोग सपरिवार यह नजारा देखते नजर आए।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एसके पांडेय ने बताया कि ऐसी कोई विशेष तिथि नहीं है, जिसमें यह दृश्य दिखे। यह तो सामान्य बात है। आसमान साफ है, इसलिए शुक्र ग्रह स्पष्ट दिखाई दे रहा है। यदि आसमान साफ रहा तो यह नजारा फिर दिखाई देगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें