मारियो वर्गास लिओसा को साहित्य का नोबेल

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2010 (12:09 IST)
BBC
पेरू के लेखक मारियो वर्गास लिओसा को इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। 74 वर्षीय लिओसा उपन्यासकार, समालोचक और पत्रकार हैं।

वो लातिन अमेरिका के सबसे लोकप्रिय साहित्यकारों में से एक हैं। नोबेल समिति ने उनके साहित्यिक योगदान की जमकर तारीफ की है और उन्हें जन्मजात प्रतिभाशाली कहानी लेखक बताया है।

उसका कहना है कि उनका लेखन पाठकों के दिल को छू जाता है। मारियो वर्गास लिओसा ने कहा कि उन्हें पुरस्कार का समाचार पाकर थोड़ा अचंभा हुआ क्योंकि इसके पहले भी उन्हें कई बार इसके लिए नामांकित किया गया था।

उनका कहना था कि उन्होंने सोचा कि शायद ये एक मजाक हो। लिओसा टाइम ऑफ द हीरो और कंवेर्शेसन इन कैथ्रेडल जैसे रचनाओं से 1960 में दुनिया की नजर में आए।

उन्होंने 30 से अधिक उपन्यास और लेख लिखे हैं। इसके अलावा एक स्तंभकार के रूप में भी उन्होंने वंचित तबके को स्वर देने की कोशिश की है।

एक दौरे में वो पेरू में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल थे, लेकिन 1993 में उन्होंने स्पेन की नागरिकता ग्रहण कर ली।

वेबदुनिया पर पढ़ें