जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 8 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 8 फरवरी को जन्में व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
शुभ दिनांक : 8 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 1971, 1980, 2006, 2008, 2015, 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
कैसा रहेगा वर्ष 2009
वर्तमान वर्ष मूलांक 8 वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। इस वर्ष आपको कुछ ऐसी अनअपेक्षित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन घबराए नहीं आप अपने मजबूत इरादों से कामयाबी हासिल करेंगे। अगर आप अपने आपको भटकने से बचा सके तो यह साल भी आपको कुछ यादगार सौगातें दे सकता है। ग्रहों की अनुकूलता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ लाभ देगा।
मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति 1. गुरु नानक 2. जार्ज बर्नार्ड शॉ 3. राकेश बेदी 4. डिम्पल कपाडि़या 5. जावेद अख्तर 6. जगजीत सिंह