नारियल के पेड़ से बनी टोपी

बच्चों,

समुद्र के किनारे उगे नारियल के पेड़ आपको बनी बनाई टोपी देने को तैयार हैं। ये पेड़ 'कोकोआ-पॉम' के नाम से जाना जाता है।

इसका वैज्ञानिक नाम 'कोकोस न्यूसीफेर' है।

जिस टोपी की हम बात कर रहे हैं, वह पेड़ के शीर्ष भाग पर होती है। असल में यह पुष्प कलिकाओं का आवरण है। यह आवरण लगभग दो फुट लंबा और बेलनाकार होता है। सिरा एकदम नुकीला होता है।

इसको आवश्यकतानुसार सिर पर फैलाया जा सकता है। यह टोपी हर किसी के सिर पर फिट हो सकती है।

प्रस्तुति : दिनेश तिवारी 'उपवन'

वेबदुनिया पर पढ़ें