विदेशों में गणपति की महिमा..

बच्चों तुम्हें यह जानकर अचरज होगा कि हमारे प्रथम पुज्यनीय और प्यारे बप्पा गणपति की उपासना दुनिया के कई देशों में की जाती है, आइए, जानते है विदेशों में कैसी है गणपति की महिमा...!

* श्रीलंका के हिन्दू देवालयों में गणेश चतुर्थी के दिन गणपति का नया चोला बदला जाता है तथा पुराने चोलों को पानी में प्रवाहित कर दिया जाता है। इस दिन लोगों द्वारा गणपति की पूजा जंगली फलों-फूलों से की जाती है।

* मलय देश में 'गणपति' को 'गज्जू' नाम से जाना जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन यहां के खंडहर हिन्दू मंदिरों में 'गणपति' मंत्र जपा जाता है, फिर गणेशजी की सवारी निकाली जाती है।

* सुमात्रा द्वीप में गणेश चतुर्थी पर घर-आंगन को लीप-पोत कर साफ-सुथरा बनाया जाता है। फिर पेड़ों के पत्तों और फूलों से एक शानदार मंडप बनाया जाता है।

इसमें माटी से निर्मित 'गणपति' की स्थापना शुभ-समय में की जाती है।

दीप और सुगंधित बत्तियां जलाकर गणपति को प्रसन्न किया जाता है। 24 घंटे रखने के पश्चात श्रीगणेश की प्रतिमा किसी जलाशय में विसर्जित कर दी जाती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें