कॉन्टेक्ट लैंस : बी केयरफुल

ND
कॉन्टेक्ट लैंस पहनने से पहले उसके बारे में कुछ जानकारियाँ होना आवश्यक है, जैसे आपका लैंस कौन-सा है अर्थात सॉफ्ट या सेमी सॉफ्ट, क्योंकि दोनों की देखभाल, साफ करने का सॉल्यूशन, पहनने व निकालने का तरीका, उसको बदलने का समय सभी कुछ पूर्ण रूप से अलग है अतः यह जानकारी होना अत्यावश्यक है।

लैंस लगाने से पहले हाथ पानी और साबुन से धो लें। स्मरण रहे किसी भी तरह की चिकनाई या साबुन का अंश हाथ पर न रहने पाए।

लैंस की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दें, कीमत पर न जाएँ। पुअर क्वालिटी के लैंस से आँख को नुकसान हो सकता है।

लैंस की कंपनी, लैंस मटेरियल, वाटर कंटेंट, लैंस की फिटिंग-ये सभी बातें आँख को नुकसान से बचाने के लिए बेहद जरूरी है।

लैंस को कभी भी पानी से ना धोएँ। उसके साथ दिए गए सॉल्यूशन से ही लैंस साफ करें।

लैंस पहनने वालों के हाथ के नाखून कटे हुए एवं साफ-सुथरे हों।

लैंस के सॉल्यूशन या ब्रांड को बार-बार ना बदलें अन्यथा एलर्जिक रिएक्शन हो सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें