सूनी कोख के लिए जीन जिम्मेदार

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009 (21:13 IST)
ND
वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने एक ऐसा जीन ढूँढ लिया है जो बाँझपन के लिए जिम्मेदार है। अमेरिका की वर्जिनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी की एक टीम ने पाया कि एस मैड-3 नाम का यह जीन अंडाशय के फॉलिकल डेवलपमेंट से जु़ड़े संकेतों को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

फॉलिकल मादा जननांगों की मुख्य इकाई होती है। इस बात को प्रमाणित करने के लिए शोधकर्ताओं ने चूहों पर प्रयोग किया। एक मादा चूहे की ओवरी में फॉलिकल की ग्रोथ और उस पर एस मैड-3 की भूमिका को परखा। जो नतीजे आए वे इस दिशा में उम्मीद जगाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें