डीजल और महंगा होगा, बढ़ेगी महंगाई

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013 (18:08 IST)
FILE
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2013-14 के लिए संसद में बजट पेश करने के बाद वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने मीडिया से रूबरू होते हुए संकेत दिया कि आने वाले दिनों में डीजल महंगा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के सामने कई चुनौतियां हैं और हमारा काम यहीं खत्म नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि डीजल, एलपीजी सब्सिडी कम करने से घाटा घटेगा। यही कारण है कि डीजल की कीमतें और बढ़ती रहेंगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2012-2013 के लिए 43850 करोड़ मंजूर हुए थे जबकि डीजल सब्सिडी पर खर्च हुए 96879 करोड़ रुपए। 2013-15 के लिए डीजल सब्सिडी पर 65000 करोड़ प्रस्तावित। (वेबदुनिया)

वेबदुनिया पर पढ़ें