स्वदीपसिंह बने व्यापमं अध्यक्ष

शनिवार, 30 जून 2012 (11:53 IST)
FILE
मध्यप्रदेश शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्वदीपसिंह को व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का अध्यक्ष बना दिया है। सिंह लगभग 4 महीने से मंत्रालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर थे।

उनके पास अजा-जजा कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़, अर्द्धघुमक्कड़ जाति कल्याण व श्रम महकमे का प्रभार था। अब वे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहीं व्यापमं अध्यक्ष रंजना चौधरी का स्थान लेंगे। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें