पूर्व महापौर मधुकर वर्मा का निधन

गुरुवार, 18 जून 2009 (12:50 IST)
इंदौर नगर निगम के पूर्व महापौर मधुकर वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार सुबह उनके निवास पर निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वर्मा विगत कई दिनों से बीमार थे। आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वर्मा 1995 से 2000 तक इंदौर नगर निगम में कांग्रेस वाली परिषद के महापौर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और चार पुत्रियाँ हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें