कसाब ने ओम्बले पर गोली चलाई-गवाह

शनिवार, 9 मई 2009 (09:58 IST)
मुंबई आतंकवादी हमलों के एक मुख्य गवाह ने विशेष अदालत को बताया है कि उसने मुख्य अभियुक्त अजमल आमिर कसाब को सहायक उपनिरीक्षक तुकाराम ओम्बले पर एके 47 से गोली चलाते देखा था।

उल्लेखनीय है कि ओम्बले पिछले साल 26 नवंबर को गिरगाम चौपाटी पर गोलियों के शिकार हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शी तथा पुलिस उपनिरीक्षक भास्कर कदम ने बताया कि उन्होंने आतंकवादी हमले वाले दिन कसाब के साथ स्कोडा कार में मौजूद अबू इस्माइल पर गोली चलाई थी।

प्रत्यक्षदर्शी ने विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम से कहा कि इस्माइल गंभीर रूप से घायल हो गया। कसाब ने कार के बायीं ओर का अगला दरवाजा खोला तथा गिरने का ढोंग रचाया।

गवाह ने कहा सहायक उपनिरीक्षक ओम्बले और सहायक पुलिस निरीक्षक संजय गोविलकर ने कसाब को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ओम्बले पर गोलीबारी शुरू कर दी।

वेबदुनिया पर पढ़ें