गिरते लिंगानुपात पर राष्ट्रपति की चिंता

सोमवार, 11 अक्टूबर 2010 (08:59 IST)
पंजाब जैसे राज्यों में घटते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने रविवार को महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या महज 857 है जो बेहद कम है। इस असंतुलन से कानून-व्यवस्था की समस्या भी पैदा होती है। वहाँ शादी के लिए लड़कियाँ नहीं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे खेलों में महिलाओं को भाग लेने की अनुमति देने की वजह से ही मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ज्यादा स्वर्ण पदक जीत सका है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें