भारतीय स्मारकों की तस्वीर वाले सिक्के जारी

गुरुवार, 12 नवंबर 2009 (08:50 IST)
यूनेस्को ने बुधवार को यहाँ एक कार्यक्रम में सिक्के वाले पदक जारी किए, जिनमें ताज महल और हुमायूँ का मकबरा जैसे धरोहर स्थलों के चित्र हैं। इनका मकसद भारत में ऐतिहासिक विरासतों के प्रति जागरुकता लाना है।

कार्यक्रम का मकसद विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण के लिए स्मारकों के चित्र वाले स्वर्ण, रजत और काँस्य पदक की बिक्री के जरिए वैश्विक जागरुकता लाना है।

इनमें ताज महल, हुमायूँ का मकबरा, चोला मंदिर और साँची के बौद्ध स्तूप को चित्रित किया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें