सामान्य वर्ग से 11 सीटें छिनीं

शनिवार, 11 अप्रैल 2009 (22:47 IST)
आगामी लोकसभा चुनावों में कम से कम 11 चुनाव क्षेत्र सामान्य की बजाय आरक्षित श्रेणी में चले गए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी ने बताया कि कुल 543 सीटों में से 84 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। यह पिछले चुनावों के मुकाबले पाँच सीट अधिक है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित होंगी, जो पिछले चुनावों के मुकाबले छह सीट अधिक हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें