भारतीय व्यापारियों को देश निकाला

सात साल में दूसरी बार अफ्रीकी देश नाइजीरिया से भारतीय व्यापारियों को देश से निकालने का वाकया सामने आया है। इस बार तीन वासवानी बंधुओं- सुनील, हरेश और महेश वासवानी को चावल का आयात कर अदा न करने के आरोप में देश से निकाला जा रहा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने दो करोड़ डॉलर का घपला किया है।

वैसे वासवानी भाइयों का व्यापार केवल चावल से ही नहीं, रीयल एस्टेट, कृषि, कार और परिधान उद्योग से भी जुड़ा है। अनुमान है कि उनकी 'स्टैलियन' कंपनी का मुनाफा एक अरब डॉलर से ज्यादा है लेकिन नाइजीरिया के आर्थिक और वित्त आपराधिक आयोग का आरोप है कि कंपनी और उससे जुड़े स्थानीय व्यापारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

अब तक 'स्टैलियन' कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें