अनिल कपूर की अंतरराष्ट्रीय फिल्म

IFM
फिल्म अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेय’ को लेकर उत्साहित हैं। यह फिल्म इस साल के लंदन फिल्म समारोह में दिखाया जाएगी और अनिल की खुशी की वजह यही है।

अनिल ने इसमें वही भूमिका निभाई है जो अमिताभ बच्च्न ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में निभाई थीं। फिल्म में अनिल इसी शो की तर्ज पर एक शो के संचालक हैं। फिल्म का नायक इसमें भाग लेने के लिए आता है। वह एक करोड़ रुपए जीतने के नजदीक है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।

फिल्म की कहानी मुंबई के धारावी इलाके में रहने वाले किशोर जमाल के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन डेनी बॉयले ने किया है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म बहुत अच्छी बनी है और उत्तरी अमेरिका में यह नवंबर में प्रदर्शित होगी।

एक नायक के रूप में अपनी पारी खेल चुके अनिल अब मजबूत और सशक्त चरित्र भूमिकाएँ निभा रहे हैं। इन दिनों वे जितने विविध भूमिकाएँ निभा रहे हैं शायद नायक रहते भी उन्होंने नहीं निभाई।

वेबदुनिया पर पढ़ें