ओलिंपियन खिलाड़ी का निधन

गुरुवार, 17 जुलाई 2008 (21:23 IST)
ओलिंपिक 1948 में वाटर पोलो में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले गोवर्धनदास रतोन्से चाप्सी का बुधवार को निधन हो गया। पीएम हिन्दू बाथ के तैराकी कोच मयूर व्यास के अनुसार उनकी उम्र 85 साल से अधिक थी।

बैकाक एशियाई खेल 1970 की रजत पदक विजेता टीम के सदस्य भरत मर्चेंट ने कहा कि वह वाटर पोलो में भारत के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में एक थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें