लद्दाख यात्रा के मनोरम दृश्य

सिंधु नदी के किनारे बसे लद्दाख में सुंदर झीलें, आसमान को छूती पहाड़ की चोटियां और आकर्षक मठ हर किसी को सम्मोहित करते हैं। लद्दाख यात्रा के दौरान वेबदुनिया के संपादक जयदीप कर्णिक ने इन मनोरम दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया। चित्र में शांति स्तूप...

WD

WD

थिकसे मठ लेह से 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक 12 मंजिला ऊंची इमारत है, जो इलाके का सबसे बड़ा मठ है। इस मठ में पर्यटकों के देखने के लिए और भी बहुत सी चीजें हैं।


WD

लद्दाख में बह रही सिन्धु नदी। यहां का सिंधु दर्शन महोत्सव काफी लोकप्रिय है। आपको बता दें ये वही सिन्धु नदी है जिससे हिन्दू शब्द बना है।


WD

लद्दाख की पैंगोंग झील का एक आकर्षक दृश्य। थ्री इडियट्स फिल्म के हीरो आमिर खान और करीना कपूर का आखिरी सीन यहीं फिल्माया गया था।


WD

लद्दाख का एक खूबसूरत नजारा, जहां से नजर हटती ही नहीं। दूर बर्फ की चादर में लिपटी एक पहाड़ी भी दिखाई दे रही है।


WD

लद्दाख में पैगोड़ा शैली की इमारतें काफी नजर आती हैं, जिनमें मठ और मंदिर दोनों शामिल हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें