आतंकवाद से जुड़े सरकारी कर्मचारी बंदी

सोमवार, 1 फ़रवरी 2010 (21:57 IST)
कश्मीर घाटी में पिछले सात वर्षों में आतंकवाद के साथ जुड़े रहने के कारण सेना के सात और पुलिस के 56 कर्मियों समेत लगभग 215 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यहाँ यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हालाँकि इस तरह के मामलों की संख्या में कमी आई है और वर्ष 2009 में केवल 11 सरकारी कर्मचारियों को ही गिरफ्तार किया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा 'हम दोषी अधिकारियों,पुलिसकर्मियों और सेना के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कारवाई कर रहे हैं।'(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें