कमजोर है लोकपाल विधेयक-मेधा पाटकर

शनिवार, 30 जुलाई 2011 (11:51 IST)
लोकपाल विधेयक के मसौदे को कमजोर बताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सम्मिलित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

पाटकर ने कहा कि प्रशासन, भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए पर्याप्त नहीं है और हाल में लोकपाल विधेयक का जो मसौदा तैयार किया गया है वह कमजोर है।

नौकरशाही द्वारा बनाए गए लोकपाल में हम विश्वास नहीं करते। लोकपाल को आम जनता का पक्षधर होना चाहिए और इसके सामने सभी बराबर होने चाहिए। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें