नरेन्द्र मोदी हैं करोड़पति

शुक्रवार, 30 नवंबर 2012 (22:54 IST)
FILE
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति वर्ष 2012 में एक करोड़ रुपए मूल्य को पार कर गई, जबकि पांच साल पहले यह 40 लाख थी।

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान मोदी द्वारा दिए गए हलफनामे में यह बात सामने आई है। उन्होंने शुक्रवार को यहां मणिनगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र भरा।

वर्ष 2007 में मुख्यमंत्री के पास 40 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति थी। उस समय उनकी संपत्ति में गांधीनगर सेक्टर एक में एक भूखंड शामिल था, जिसकी कीमत 30 लाख थी। यह भूखंड 1,30,488 रुपए में खरीदा गया था।

हलफनामे के अनुसार उस भूखंड का बाजार मूल्य अब एक करोड़ हो गया है। इस पर 2,47,208 रुपए का विकास कार्य कराया गया है। मोदी की अन्य संपत्तियों में बैंक जमा, सोने की अंगूठियां, एनएससी आदि हैं जिनकी कीमत 33,42,842 रुपए हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें