सड़क दुर्घटना में आठ की मौत

रविवार, 1 मार्च 2009 (15:06 IST)
महाराष्ट्र के पुणे-नासिक मार्ग पर मालशेज घाट के निकट कल रात सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

ठाणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और जीप में टक्कर हो गई। जीप पिंपरी से लौट रही थी। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप उलट गई।

मृतकों की शिनाख्त सारिका उंबरगोडे (24 वर्ष), दामू उंबरगोडे (62 वर्ष), पुंडलिक उंबरगोडे (40 वर्ष), गोपाल दासादे (55 वर्ष), मुख्तार इसहाक शेख (25 वर्ष), भाऊ बापू ढलपे (55 वर्ष), शीला (50 वर्ष) और अपर्णा ढलपे (22 वर्ष) के रूप में की गई है। घायलों को पुणे के अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें