Arunachal Pradesh assembly election results 2024 : अरुणाचल में रुझानों में भाजपा की सरकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 2 जून 2024 (10:00 IST)
Arunachal Pradesh assembly election results 2024 : अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है। पार्टी ने राज्य में 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत ली है। इस तरह उसने रुझानों में बहुत हासिल कर लिया है।

ALSO READ: Sikkim assembly elections results : सिक्किम में रुझानों में SKM को भारी बहुमत, CM तमांग भी आगे
अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ हुआ था।
 
इस पूर्वोत्तर राज्य में 50 विधानसभा सीट पर मतगणना सुबह छह बजे शुरू हुई। राज्यभर में बारिश के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों समर्थकों को मतगणना केंद्रों के समीप खड़े हुए देखा गया। भाजपा 35, एनपीपी 6, कांग्रेस 0 और अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि उप-मुख्यमंत्री चाउना मीन भी निर्विरोध विधानसभा चुनाव जीते हैं। डोंगरू सियोंगजू, दासांगलू पुल, तापी माली, तेची कासो, मुच्चू मीठी, रातू तेची और न्यातो दुकाम भी निर्विरोध चुनाव जीते। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी