Asian Games में हुई INDvsPAK की भिड़ंत, जानें किस खेल में कौन जीता?

Webdunia
मंगलवार, 26 सितम्बर 2023 (18:45 IST)
भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम मंगलवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 0-3 की शिकस्त के साथ एशियाई खेलों में छठे स्थान पर रही।पाकिस्तान की टीम ने तीनों सेट में दबदबा बनाया और भारत को सिर्फ एक घंटे 14 मिनट में 25-21 25-20 25-23 से शिकस्त दी।

भारतीय पुरुष टीम इससे पहले कंबोडिया को 3-0 और 2018 के रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर अपने पूल में शीर्ष पर रही थी।भारत ने शीर्ष 12 के मुकाबले में 2018 के कांस्य पदक विजेता चीनी ताइपे को भी 3-0 से हराया था।

शीर्ष छह के मुकाबले में हालांकि जापान के खिलाफ 0-3 की शिकस्त के साथ भारत पदक की दौड़ से बाहर हो गया। जकार्ता में पिछले सत्र में भारतीय टीम 12वें स्थान पर रही थी।भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को उत्तर कोरिया के खिलाफ करेगी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख