कुंभ राशि 2016 : कैसे गुजरेंगे वर्ष के 12 माह

कुंभ राशि 2016


 


 
जनवरी- यह माह आपके लिए लाभकारी व सफलता से भरा रहेगा। नौकरीपेशा के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। पिता का किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग मिलेगा। वाणी में संयम रखना होगा। बाहरी संपर्क लाभदायक रहेंगे।
 
फरवरी- इस माह परिश्रम अधिक होगा। पारिवारिक सहयोग के साथ प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा के लिए समय साधारणत: ठीक रहेगा। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी।
 
मार्च- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाद-विवाद की स्थिति टालें। नौकरीपेशा को संयम रखना होगा। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में खर्च होगा। शत्रुपक्ष पर सावधानी रखना होगी। बड़ों की सलाह उपयोगी रहेगी।

 


अप्रैल- भाग्य बल द्वारा आपके कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक बचत के योग बनेंगे। कुटुम्ब का सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक मामलों में शुभ कार्य में खर्च होगा। नौकरीपेशा भी सुधारजनक वातावरण पाएंगे। स्त्री पक्ष में सावधानी रखें। 
 
मई- स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करें, जिद्दीपन से काम नहीं चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सुधार पाएंगे। दैनिक व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। दांपत्य जीवन में संभलकर चलें, वाद-विवाद से बचें।
 
जून- पिछली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। वाहन सुख मिलेगा। मातृपक्ष से प्रसन्नता रहेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। लेन-देन भी होगा।
 
 


जुलाई- संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। विवाह आदि के संबंधों में बातचीत बनेगी। पारिवारिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। लेखन संबंधित मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में संतोषजनक स्थिति पाएंगे। शत्रु प्रभावहीन होंगे। 
 
अगस्त- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय ठीक रहेगा। नवीन कार्ययोजनाओं में सफलता पाएंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए समय सहयोगवादी रहेगा। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में स्थिति ठीक रहेगी।
 
सितंबर- दैनिक व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में सावधानी रखकर चलें। नौकरीपेशा अधिकारी वर्ग का सहयोग लेकर चलें। पारिवरिक मामलों में खर्च अधिक रहेगा।
 
 


अक्टूबर- समय का भरपूर लाभ उठाने की कोशिश करें। भाग्य साथ देगा, वहीं धर्म-कर्म के मामलों में खर्च होगा। स्त्री पक्ष के कार्य बनेंगे। दैनिक व्यवसाय में सुधारजनक स्थिति रहेगी। आर्थिक प्रयास तेज कर दें, सफल होंगे। 
 
नवंबर- समय अनुकूल है। आपके सभी रुके कार्य संपन्न होंगे। मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। पारिवारिक समय उत्तम रहेगा। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नवीन कार्ययोजना बनेगी। संतान पक्ष से लाभ होगा।
 
दिसंबर- विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कामकाज उतना ही करें जितना कि शरीर इजाजत दे। परिवार में महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। पिता का किसी कार्य में सहयोग लाभकारी रहेगा। शत्रु वर्ग से बचकर चलें। 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें