Lal Kitab Rashifal 2023: मेष राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब

शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (12:13 IST)
Aries zodiac sign Mesh Rashi lal kitab 2023 : यदि आपकी राशि मेष है तो आपकी राशि में 30 अक्टूबर 2022 तक राहु का गोचर रहेगा। लेकिन इसके बावजूद आपको शनि और बृहस्पति का सहयोग मिलता रहेगा। यदि आप लाल किताब के अचूक उपाय करते हैं तो अगला वर्ष आपके लिए शुभ साबित होगा। जानिए लाल किताब के अनुसार मेष राशि के लिए करियर, नौकरी, व्यापार, दांपत्य जीवन, सेहत और आर्थिक स्थिति के साथ ही अचूक उपाय।
 
लाल किताब मेष राशि 2023 | Lal kitab Mesh rashi 2023:
 
मेष राशि करियर और नौकरी 2023 | Aries career and job 2023: आपको इस वर्ष अपने करियर में आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। बस आपको अपना फोकस बनाए रखना होगा। नौकरीपेशा हैं तो आपको और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है तो निश्‍चित ही आप एक नए मुकाम पर पहुंच जाएंगे। जरूरत इस बात कि है कि आप अपना व्यवहार अच्छा बनाकर रखें।
 
मेष राशि व्यापार 2023 | Aries business 2023: यदि आप व्यापारी हैं तो आपको लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। आपको ज्यादा मेहनत करना होगी और ग्रहकों से संबंधों का विस्तार करना होगा। यदि आप धार्मिक वस्तुओं, स्टेशनरी, कपड़े और ज्वेलरी का व्यापार करते हैं तो सफलता मिलेगी।
 
मेष राशि दांपत्य जीवन 2023 | Aries married life 2023: दांपत्य जीवन की बात करें तो यह वर्ष मिश्रित परिणाम देने वाला होगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपको अपना व्यवहार अच्‍छा रखना होगा और परिवार को समय देना होगा। आपको परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा करना चाहिए। प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष अच्छा है।
मेष राशि सेहत 2023 | Aries Health 2023: सेहत की बात करें तो आपको गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है। आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव के कारण नींद की समस्या भी हो सकती है। बेहतर होगा कि आप इस पर ध्यान दें।
 
मेष राशि आर्थिक स्थिति 2023 | Aries financial status 2023: आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। आपके प्रायास सफल होंगे। प्रॉपर्टी बनने में आप कामयाब होंगे। आपको अनेक प्रकार से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको बचत की ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। 
 
मेष राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Aries:
 
- किसी भी कार्य को करने के लिए या समस्या के समाधान हेतु जीवनसाथी से सलाह अवश्‍य लें।
 
- गुरुवार के दिन या एकादशी के दिन विधिवत रूप से व्रत रखें।
 
- प्रतिदिन केसर या चंदन का तिलक लगाएं।
 
- अपनी आंखों में काला सुरमा लगाएं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी