धनतेरस मुहूर्त, जानिए खरीदी का शुभ समय

धन त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी देव का पूजन किया जाता है। इस दिन चांदी के बर्तन, जेवर आदि खरीदने का विशेष प्रचलन है।

इस दिन व्यापारी गण शुभ मुहूर्त में गादी बिछाते हैं व भगवान धनवंतरी का पूजन करते हैं। इस दिन पूजन करने से मां लक्ष्मीजी की कृपा होती है। इस दिन पीतल के बर्तनों को शुभ मुहूर्त में घर लाने का भी प्रचलन है।


FILE


धनवंतरी पूजन प्रदोष काल में शुभ, लाभ, अमृत चौघड़िया में किया जाता है (लेकिन इस दिन प्रदोष काल नहीं मिल रहा है, सिर्फ लाभ का ही चौघड़िया मिल रहा है जो उत्तम है) लाभ का चौघड़िया इसमें विशेष महत्वपूर्ण होता है।

1 नवंबर 2013, शुक्रवार को प्रातः से ही त्रयोदशी है जो रात 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगी।

लाभ का चौघड़िया भारतीय समयानुसार 8.31 से 9.55 तक रहेगा और यही समय गादी बिछाकर पूजन-अर्चन करने का रहेगा।

चांदी पीतलादि के सामान खरीदने का विशेष मुहूर्त सुबह 7.45 से 10.30 तक है।

इस समय लाभ व अमृत का चौघड़िया होने से खरीदी करना शुभ है। 12 बजे से 1.25 तक शुभ चौघड़िया होने से खरीदी हेतु उत्तम समय है।

आगे पढ़ें धनतेरस अन्य शुभ मुहूर्त


अन्य शुभ मुहूर्त

धनतेरस पूजन के चौघड़िया मुहूर्त

- सुबह 07.30 से 09.00 लाभ,
- 09.00 से 10.30 अमृत,
- दोपहर 12.00 से 01.30 शुभ,
- रात्रि 09.00 से 10.30 लाभ।

देररात्रि सिद्धि करने वालों के लिए रात्रि 12.00 से 01.30 शुभ एवं 01.30 से 03.00 अमृत।

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11.47 से दोपहर 12.14 एवं शाम 05.29 से 05.35 गौ-धुलि बेला।

देररात पूजन करने वालों के लिए एवं सिद्धि प्राप्ति के लिए-

- रात्रि 12.58 से 03.10 सिंह-लग्न।

वेबदुनिया पर पढ़ें