मेष : मेष राशि वालों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। राजनीतिक प्रतिष्ठा बनेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गृह निर्माण कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक सुधार होगा। प्रेमी से झगड़ा होने की संभावना बनती है। संतान एवं स्त्री सुख मिलेगा। दिनांक 4,11, 28 को अशुभ है।
वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए इस माह प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। सत्य वचन से प्रेरणा मिलेगी। लक्ष्य प्राप्त होगा। माता-पिता के भ्रमण योग। रोजगार में वृद्धि होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। लाइफ पार्टनर पेट की तकलीफ से परेशान रहेगी। संतान के मतभेद से मन खिन्न रह सकता है। दिनांक 9, 12, 21 अशुभ है।
मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए यह माह नवीन कार्य वाला रहेगा। ट्रांसफर हो सकता है। ह्रदय संबंधित तकलीफ होगी। भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। स्त्री एवं संतान का सुख रहेगा। पुराने मित्र का आगमन होगा। सामाजिक कार्य होंगे जिससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बंधु से सहयोग प्राप्त होगा। संतान से सुख मिलेगा। दिनांक 2, 9, 20, 27 अशुभ है।
ND
कर्क : कर्क राशि वालों के लिए यह माह हर्ष वाला रहेगा। सोचे कार्य पूर्ण होंगे। शेयर से लाभ मिलेगा, नैतिक शिक्षा में लाभ के योग बनते हैं। परंतु कुसंगति से बचें। पारिवारिक कलह की संभावना है। अत: ध्यान से व्यवहार करें। दिनांक 8,13, 28 अशुभ है।
सिंह : सिंह राशि वालों के लिए यह माह नवीन कार्य प्रारंभ करने वाला रहेगा। दूर प्रवास के योग है। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। फल कम मिलेगा। भौतिक सुख में कमी रहेगी। व्यापार में हानि के योग हैं। स्त्री संबंधित कष्ट रहेगा। किसी खराब व्यक्ति का साथ उल्टी दिशा में मन को ले जा सकता है। मन विचलित करेगा। दिनांक 10, 18, 27, 28 अशुभ है।
कन्या : कन्या राशि वालों के लिए यह माह मित्र से अच्छा रहेगा। सहयोग मिलेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उदर संबंधित तकलीफ हो सकती है। विवाह कार्य में कष्ट आएगा। आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधी आपके प्रति अच्छे विचार लाएँगे। माह के अंत में अच्छा लाभ मिलेगा। 2, 13, 18, 24 अशुभ है।
तुला : तुला राशि वालों के लिए यह माह उद्योग में उन्नति वाला रहेगा। नौकरी वालों का स्थानांतरण होने के योग बनेंगे। परिवार में कलह के कारण परेशानी रहेगी। शत्रु से कष्ट रहेगा। परिवार में भूमि मामलों का हल होगा। वाहन से यात्रा कम करें। इष्ट मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा। इस माह कोई नवीन कार्य न करें।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए यह माह बौद्धिक वर्ग से लाभ दिलाने वाला रहेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। मुकदमों में अत्याधिक व्यय होगा, घर में अशांति का वातावरण रहेगा। विपक्षी दल बुरी तरह से पराजित होगा। दिनांक 14, 22, 24 अशुभ है।
ND
धनु : धनु राशि वालों के लिए यह माह कार्य सिद्धि वाला रहेगा। आपको सकारात्मक सोच से कार्य करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लोन आसानी से प्राप्त हो जाएगा। गृह अशांति हो सकती है। भवन संबंधी लाभ मिलेगा। जायदाद संबंधी मामला शीघ्र सुलझ जाएगा। अचानक चोट लगने का डर है, अत: सावधानी रखे। दिनांक 3, 15, 20, 26 अशुभ है।
मकर : मकर राशि वाले जातकों को यह माह नौकरी में पदोन्नति वाला रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आय से अधिक खर्च होगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, पारिवारिक तनाव होने की संभावना बनती है। सामाजिक अपकीर्ति से विशेष सावधानी रखें। यात्रा का योग आकस्मिक बन रहा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा में शुभ कार्य होंगे। दिनांक 5, 20, 28 अशुभ है।
कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए इस माह भाग्योदय होगा। उच्च स्थान प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी को विद्या में उन्नति मिलेगी। यश का ध्यान रखें, प्रतिष्ठा पर आँच न आएँ। उलझनें आ सकती है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। सावधानी बरतें। न्यायालय संबंधी कार्यों में रुकावटे आएँगी। दिनांक 4, 19, 24, 28 अशुभ है।
मीन : मीन राशि वालों के लिए यह माह आर्थिक सफलता वाला रहेगा। घर में माँगलिक उत्सव होगा। कुटुंब का विरोध रहेगा। सामंजस्य से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हाई ब्लडप्रेशर की संभावना बनती है। धन लाभ का योग आकस्मिक बन रहा है। धर्म के कार्यों में रुचि जागृत होगी। स्त्री-संतान का सुख रहेगा। दिनांक 4, 13, 19, 27 अशुभ है।