वक्री शनि-राहु का योग, पढ़ें 12 राशियों पर असर

- आचार्य डॉ. संजय

FILE


इस समय शनि वक्री चल रहे हैं तथा राहु के साथ तुला राशि में स्थित है। 12 जुलाई को राहु, तुला से कन्या राशि में चला जाएगा जबकि 14 जुलाई को मंगल भी तुला राशि में आ रहा है। इस स्थिति में मंगल और शनि की युति बन जाएगी।

जानिए ग्रहों के इस परिवर्तन का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

FILE


मेष राशि वालों के लिए राहु के साथ वक्री शनि काफी प्रभावी रहेगा। यह नैराश्य उत्पन्न करता है। मांगलिक कार्यों और उत्सवों के प्रति भी उदासीनता बन सकती है। इस स्थिति से उबरने के लिए हनुमान आराधना करें और हनुमान मंदिर में कम से कम 5 या 11 शनिवार हनुमानजी के चरणों में सिन्दूर अर्पित करें।


FILE


वृषभ राशि के लिए अनावश्यक भय का कारण बनता है। इस स्थिति में प्रत्येक कार्य सोच-विचार कर करें। सफलता में भी विलंब हो सकता है। सावधान रहें और विवादों से बचें। भय पर काबू पाने के लिए कम से कम 5 या 11 शनिवार शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें और मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।


FILE


मिथुन राशि के जातकों के लिए वक्री शनि और राहु एक साथ तुला राशि में होने से किसी भी कार्य में स्वयं ही को आगे रहकर मार्ग बनाना होगा। मांगलिक कार्यों में विलंब अपेक्षित होगा। कार्य समय पर करने के लिए प्रत्येक बुधवार को श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें।


FILE


कर्क राशि के जातकों के लिए वक्री शनि का राहु के साथ युति बनाना बहुत शुभ रहेगा। लंबे समय से हो रही परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी एवं धनलाभ होगा। अधिक प्रभाव के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

FILE


सिंह राशि के जातकों के लिए वक्री शनि का परिभ्रमण लाभकारी सिद्ध होगा। धन के साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी, परंतु किसी भी नए कार्य में सतर्कता बरतें तो अवश्य लाभ मिलेगा। अधिक लाभ पाने के लिए प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य दें।

FILE


कन्या राशि के जातकों की राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है अत: सतर्कता बेहद आवश्यक है। वक्री शनि और राहु के चलते षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं अत: सोच-समझकर कार्य करें। सोच-समझकर लोगों पर भरोसा करें। शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए प्रत्येक शनिवार शनि के निमित्त तेल का दान करें।

FILE


तुला राशि के जातकों की राशि में शनि स्थित है। वर्तमान में तुला राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा ढय्या चल रहा है। वक्री शनि राहु के साथ तुला राशि में स्थित है अत: अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक परेशानी हो सकती है और संतान की ओर से कष्ट मिल सकता है। शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा का जप करें।


FILE


वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रथम ढय्या चल रहा है। वक्री शनि होने से यह समय लाभदायक रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन एवं स्वास्थ्य का लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि, संतान से लाभ व कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिक लाभ के लिए काले वस्त्र दान करें।


FILE


धनु राशि के जातकों के लिए राहु के साथ वक्री शनि कार्यों में वृद्धि करेगा, परंतु 12 जुलाई तक अनचाहे कार्य भी करने पड़ सकते हैं। नवीन योजनाओं में नुकसान होने की संभावनाएं हैं अत: सावधान रहें। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। लाभ/सफलता पाने के लिए शनिवार को शनिदेव को नीले पुष्प अर्पित करें और तेल चढ़ाएं।


FILE


मकर राशि के जातकों के लिए आने वाला समय लाभकारी रहेगा। राहु और वक्री शनि कार्यों में सफलता दिलवाएंगे। व्यापार में वृद्धि होगी, धनलाभ होगा। अपने कार्यों के बल पर समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। अधिक प्रभाव के लिए शनिवार के दिन बच्चों को मिठाई खिलाएं।

FILE


कुंभ राशि के जातकों का स्वामी शनि है अतएव वक्री शनि किसी बड़े कार्य में सफलता दिलाएगा। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में लाभ होगा। संतान सुख व वाहन सुख प्राप्त होगा। अधिक लाभकारी प्रभाव के लिए शनिवार को शनि मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

FILE


मीन राशि के जातक वक्री शनि से लाभ अर्जित करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। अधिक लाभकारी प्रभाव के लिए प्रतिदिन सुबह हनुमान चालीसा का जप करना चाहिए

वेबदुनिया पर पढ़ें