11 मार्च 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

मेष- हानि-दुर्घटना से बचें, व्यय बढ़ेगा। मन को क्लेश होगा। मान-सम्मान को ठेस पहुंचेगी। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।


वृषभ- अचानक लाभ के योग बनेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। निवेश लाभकारी होगा। नौकरी-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन दान दें।



मिथुन- शुभ समाचार मिलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता होगी। विवेक से किए गए कार्य सफलता व लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- दुर्गा माता का स्मरण करें।


कर्क- लाभदायक दिन है। माता की चिंता होगी। शत्रु कष्ट देंगे। जोखिमभरे कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।


सिंह- व्यय बढ़ेगा। मानसिक क्लेश होगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। हानि-दुर्घटना से बचें। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।


कन्या- नेत्र रोग उभर सकता है। रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। आवश्यक वस्तु समय पर न मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।


तुला- हानि-दुर्घटना से बचें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना के क्रियान्वयन का समय है, लाभ उठाएं। व्यापार-निवेश लाभकारी रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।


वृश्चिक- पुराना रोग उभर सकता है। धर्म-कर्म-तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राजकीय कार्यों में सहयोग मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।


धनु- हानि-दुर्घटना से बचें, विवाद से मनोमालिन्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय, नौकरी लाभकारी रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।


मकर- गृहस्थ सुख मिलेगा। राज्य से प्रताड़ित हो सकते हैं। राजकीय कार्यों में गति आएगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।


कुंभ- यात्रा में हानि हो सकती है। संपत्ति के कार्य पूर्ण तथा लाभ देंगे। व्यापार निवेश लाभकारी रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण शुभ रहेगा।


मीन- विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। पार्टी-दावत का आनंद मिलेगा। व्यापार-निवेश लाभकारी रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं

वेबदुनिया पर पढ़ें