15 अगस्त 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

मेष- अपनी मन:स्‍थिति पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की चिंता आपके मानसिक तनाव में वृद्धि कर सकती है। आर्थिक जवाबदारी एवं खर्च बढ़ने से आपके लाभ में कमी आ सकती है।

विशेष- पपीते का सेवन करें।


वृषभ- नौकरी वर्ग के लिए यह समय सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम कराने वाला हो सकता है। व्यावसायिक लाभ के लिए आपको एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है।

विशेष- आम का सेवन करें।

मिथुन- आपको हमेशा सतर्क रहना होगा, नहीं तो जीती बाजी हार में भी बदल सकती है। परिवार में पत्नी तथा स्वजन से सहयोग मिलने की संभावना है।

विशेष- संतरे का सेवन करें।

कर्क- वाहन का सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए आभूषण खरीदने के योग बनेंगे। परिवार में कोई मंगल प्रसंग का आयोजन होने से हर्ष का वातावरण बना रहेगा।

विशेष- मौसंबी का सेवन करें।

सिंह- अपने आसपास के वातावरण से आप क्षुब्ध हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। ज्यादा के लालच में ना पड़ें, संतोष रखें।

विशेष- चने की दाल का सेवन करें।

कन्या- आप आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा विश्वासघात हो सकता है। शत्रु व विरोधी प्रबल होकर हानि पहुंचाने का प्रयास कर करेंगे, परंतु सफल नहीं होंगे।

विशेष- बेसन का सेवन करें।

तुला- दांपत्य तथा पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने से आपका मन दुखी हो सकता है। संसार के वास्तविक स्वरूप के दर्शन आप कर पाएंगे।

विशेष- पपीते का सेवन करें।


वृश्चिक- अपनी उग्रता, आवेश, वाणी एवं व्यवहार में संयम से काम लें। कल्पना से बाहर निकलकर जीवन जीए तो बेहतर है। धनहानि हो सकती है।

विशेष- संतरे का सेवन करें।

धनु- आर्थिक परिस्थिति पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय निवेश से बचें। अनावश्यक खर्च से बचेंगे तो आर्थिक योजना को सफल कर सकेंगे।

विशेष- आम का सेवन करें।

मकर- प्रियजन तथा घर के बड़े लोगों से आपके विवाद का निपटारा हो सकता है, जो आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रत‍ि रुचि जागृत होगी।

विशेष- चने की दाल का सेवन करें।

कुंभ- परिवार में बड़े लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार, सर्विस परिवर्तन के आसार हैं। मकान, दुकान के क्रय-विक्रय से लाभ होने की संभावना है।

विशेष- नींबू का सेवन करें।

मीन- अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। उच्च ‍अधिकारी वर्ग की विशेष अनुकंपा प्राप्त होगी। कहीं से कोई पुराना रुपया वापस मिलेगा।

विशेष- मौसंबी का सेवन करें

वेबदुनिया पर पढ़ें