16 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

FILE

मेष- भाग्यवर्धक प्रयासों में सफलता मिलेगी। दिन अनुकूल रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। वास्तविकता को महत्व दें। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, लेखनादि के कार्यों में सहयोग मिलेगा। निकटता बनी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। बाहरी समन्वय बना रहेगा। कारोबारी दबाव में कमी आएगी। स्‍थानांतरण का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। सामाजिक समरसता रहेगी। लाभ के संकेत हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी।

वृषभ- आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। अवसरों की अधिकता रहेगी। सोच-विचारों में राहत रहेगी। कामकाज, जवाबदारी ज्यादा व संतोष भी रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्‍छा रहेगा। परिश्रम की मात्रा अधिक रहेगी। मांगने पर सहयोग मिल जाएगा। आगे की योजना बनेगी। मार्केटिंग से जुड़े जातकों का टारगेट पूरा होगा। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। शासन सत्ता गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दिन अति उत्तम है। भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें।

मिथुन- कारोबारी लाभ मिल जाएगा। लाभप्रद जिम्मेदारी बढ़ेगी। आमदनी बढ़ेगी। व्यावसायिक गतिविधियां पक्षधर रहेंगी। आर्थिक मामलों में समस्या नहीं आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्थायी एवं अन्य साधनों में वृद्धि होगी। स्वजनों का समागम होगा। अतिथि सत्कार मे व्यय होगा। टलते काम बनने से उत्साहित रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिन की अनुकूलता आपके साथ है। लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं को क्रियान्वित करें। राजनीतिक सफलता अर्जित करने का काल है। शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है।

कर्क- व्यापार-व्यवसाय में समानता रहेगी। मित्र वर्ग के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। साहस बढ़ेगा। व्यर्थ का तनाव, बदनामी होगी। मंत्र जाप करें। पीपल के वृक्ष में दीपक अर्पित करें। आर्थिक मामलों में विलंब होगा। पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। जितना भी संभव हो सामान्य अपेक्षा में रहें। कलह बढ़ सकती है। पुराना रोग उभरेगा। व्ययभार बढ़ने से अर्थ कमजोर रहेगा। विशेष तौर पर व्यापारी वर्ग प्रभावित होंगे। आज का दिन प्रतिकूल है। खर्च आय पर भारी होगा। अनियमित दिनचर्या रहेगी। प्रसन्न रहिए।

सिंह- आर्थिक मजबूती रहेगी। आगे की योजना तय होगी। मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। आमदनी, रुका पैसा मिलेगा। मकान, दुकान का कार्य होगा। कारोबारी बिखराव समेट लेंगे। आशा, निराशा कम होगी। व्यापारिक श्रेष्ठता रहेगी। आर्थिक लाभ होगा, उधार वापस मिल सकेगा। कार्ययोजना में गति मिलेगी। लेखन, अध्ययन एवं रचनात्मक कार्यों में समानता रहेगी। भ्रमण, मनोरंजन, आमोद-प्रमोद के साधन रहेंगे। पारिवारिक वातावरण अच्‍छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाभ होगा। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।

FILE
कन्या- पिता से मनोवांछित सहयोग मिल जाएगा। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। अपनी पुरानी इच्छा पूर्ण होगी। व्यापारिक विश्वास बढ़ेगा। परिश्रम लाभ दिलाएगा। आय का नवीन स्रोत बनेगा। लाभप्रद जिम्मेदारी मिलेगी। तात्कालिक सुधार दिखेगा। नौकरी, रोजगार में भी अवसर आएंगे। उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक स्थि‍रता रहेगी। पारिवारिक विवादों से भावनात्मक पीड़ा होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे। खानपान पर नियंत्रण रख कार्य करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें, लाभ होगा। संपन्नता, सफलता के योग।

तुला- धार्मिक कार्यों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श होगा। कार्य का प्रभाव रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से दिन उत्तम है। प्रयास, परिश्रम तथा धारणा का लाभ मिलेगा। व्यापार में नौकरों के सहयोग से लाभ होगा। कारोबारी काम में रुचि का अभाव रहेगा। बाहरी मदद अपेक्षित रहेगी। शुभ मांगलिक प्रसंग बनेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। यश बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों का मन बना रहेगा। परिश्रम, प्रयास करने में सफलता मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। अतिथि आगमन होगा। उपहार मिलेगा। सुख-शांति के अवसर आएंगे।

वृश्चिक- भाग्य अनुकूल है। संतान की प्रगति, इच्‍छित फल से संतोष रहेगा। कार्यकुशलता से राहत होगी। आर्थिक योग बेहतर रहेंगे। नौकरी में भी अवसर आएंगे। यश व उत्साह बढ़ेगा। बचते-बचते कलह का डर रहेगा। स्वास्थ्य नरम बना रहेगा। सहयोग नहीं मिल पाएगा। उदर रोग, गुप्त शत्रु परेशान करेंगे। भूमि-भवन के संबंध में निर्णय लेना होगा। व्यापार-व्यवसाय की अधिकता रहेगी। परिश्रम रहेगा। अच्छे संबंध अपना फल प्रदान करेंगे। व्यस्तता रहेगी।

धनु- प्रेम-रोमांस में मिठास रहेगी। संबंधों में कोई चिंता नहीं रहेगी। संतान की प्रगति होगी। अनुभवों का लाभ मिलेगा। समय पर रुका पैसा मिलेगा। वाणी संयम रखें। रचनात्मक प्रवृत्ति बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन की कलह खत्म हो सकेगी। परिवार में हर्ष का माहौल बनेगा। यश मिलेगा। राजनीतिक कार्यों में सुखद सूचना मिलेगी। संयम रखें। लेखन तथा रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन पवित्र रखें। आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत होगा। लाभदायक स्थितियां बनेंगी।

मकर- कार्य में सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद का विस्तार होगा। विगत दिनों से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। विवाद का आसानी से निपटारा होगा। आय बढ़ेगी। अज्ञात भय एवं चिंता दूर होगी। धैर्य, गंभीरता से प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्य करना हितकर रहेगा। निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। आपसी विवाद को तूल न दें। कर्ज से बचें। पारिवारिक असंतोष रहेगा। जवाबदारी ज्यादा व परिणाम कम रहेगा। आर्थिक योग मध्यम। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा।

कुंभ- पारिवारिक जीवन सुखद एवं आनंदपूर्ण रहेगा। व्यावहारिक प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक योग ठीक। परिवार का सहयोग रहेगा। आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उत्साह बढ़ेगा। परिवार को सुख-सुविधा मिल जाएगी। संतान की चिंता का समाधान होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संतान से संबंधित शिक्षा या संस्थान की परेशानी का हल मिलेगा। व्यावसायिक बाधा दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा। सुख-शांति रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। धर्म कार्य में रुचि रहेगी। सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा से यश ‍वृद्धि होगी।

मीन- प्रबल उन्नत‍ि के योग बनेंगे। संतान की प्रगति होगी। नए अवसर आएंगे। वातावरण लाभप्रद रहेगा। विवाहादि और मांगलिक कार्य होंगे। किसी पारिवारिक समस्या में दिन व्यतीत होगा। संबंधियों का स्नेह प्राप्त होगा। व्यापार में सफलता। असमंजस की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। बाहरी मदद नहीं मिल पाएगी। अकारण तनाव रह सकता है। खानपान की अनियमितता रहेगी। अधिक श्रम करने से शा‍रीरिक थकान महसूस होगी। सुंदरकांड का पाठ करें। मानसिक कष्ट होगा। अतिथि आगमन के योग हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें