22 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

FILE

मेष- धनागमन का नया मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। साझा भाव से काम तय होगा। मनोरंजन भी होगा। प्रयासों का परिणाम मिलने के आसार दिखाई देंगे। दैवीय कृपा से आपके सब काम हो जाएंगे। जल्दबाजी से बचें। साहस बढ़ेगा। परिश्रम करें। लाभ होगा। प्रेम-रोमांस में निकटता रहेगी। सायंकाल के समय व्यापार में सावधानियां बरतें। छोटी-छोटी बातों से कलह की स्थिति बन सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखकर कार्य करें। संतान के कार्यों में व्यय होगा।

वृषभ- आज व्यापार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सफलता मिलेगी। नए अवसर मिलेंगे। सोच-विचार मजबूत होगा। स्थितियां पक्षधर रहेंगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। लाभप्रद जिम्मेदारी मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ ‍की खुशी होगी। यात्रा करेंगे, जो लाभदायक होगी। स्‍थायी संपत्ति का विस्तार होगा। पारिवारिक सुख एवं सहयोग बना रहेगा। मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य करने से हर्ष होगा। धर्मानुकूल आचरण से लाभ होगा। निजी विवादों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन- प्रतिष्ठा बनी रहेगी। व्यापारिक श्रेष्ठता रहेगी। मार्गदर्शन से आश्वस्त होंगे। मकान, दुकान के कार्य होंगे। आर्थिक योग उत्तम। निजी हित साध लेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। निजी पुरुषार्थ एवं परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। परिवार की समस्या का निवारण होगा। सेवा लाभ मिल सकता है। सफलता मिलेगी। बड़ों का आदर करने से दैवीय कृपा मिलेगी। आपसी तनाव और मतभेद में कमी आएगी। धर्म लाभ लें। संतान पक्ष से पीड़ा होगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे मान-सम्मान खराब होने की नौबत आए।

कर्क- मैत्री संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। शुभ संदेश प्राप्त होगा। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। परिचित के आगमन से मन प्रसन्न होगा। व्यावहारिक स्थितियां पक्षधर बनेंगी। समाचार सुखद मिलेंगे। मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विशेष प्रभावी उत्साही रहेगा। परिश्रम की सार्थकता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। द‍ायित्वों की पूर्ति होगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। अतिथि आगमन से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आर्थिक मंदी परेशानी बढ़ाएगी। अपनों से विरोध बढ़ेगा।

सिंह- दिनचर्या में सुधार होगा। आर्थिक योग उत्तम। जवाबदारी निभा पाएंगे। नौकरी, रोजगार में भी अवसर आएंगे। कार्यकुशलता प्रभावी रहेगी। संतान की प्रगति, सफलता से संतोष रहेगा। शुभ समाचार संचार होगा। मनोरंजन के संसाधन बढ़ेंगे। रोजमर्रा के काम तय होंगे। दिनचर्या यथावत रहेगी। विशिष्टजन से भेंट होगी। पारिवारिक दायित्वों का भार रहेगा। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सम्मान होगा तथा सफलता मिलेगी। भाई-बहन में प्रीति होगी। मर्यादा का पालन करें। राज्यबाधा शीघ्र दूर हो जाएगी।

कन्या- मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रयास, परिश्रम तथा धारणा का लाभ मिलेगा। आत्‍मविश्वास एवं उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुका काम बनने के आसार रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल संपन्न हो जाएगी। निजी सुख में वृद्धि होगी। प्रवास का योग है। सतर्कता वांछनीय। व्ययभार अधिक रहेगा। साहस-पराक्रम बढ़ेगा। ऐसा कोई कार्य बनेगा जिससे लाभ मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं। व्यापार में अच्छे अवसर आएंगे।

तुला- समृद्धि प्राप्ति के अवसर आएंगे। दैनिक कार्यगति अनुकूल रहेगी। परिश्रम से कार्य बनेंगे। लंबी यात्रा होगी, मार्गदर्शन आवश्यक रहेगा। अधिकार, पद स्थान की प्राप्ति होगी। पुरानी नौकरी के मामलों का निराकरण होगा। ‍वातावरण अनुकूल रहेगा। सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। वाहन आदि का सुख मिलेगा। उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। अपना हित आसानी से सधेगा। देवी दर्शन का कार्यक्रम बनेगा। साझा भाव बना रहेगा। सुखानुभूति होगी। संतान से संबंध में लाभ मिलेगा।

FILE
वृश्चिक- दूर गए मित्र के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। शांति अनुभव करेंगे। व्ययभार बढ़ने के आसार रहेंगे। रुका पैसा वसूलने में आसानी होगी। विचारों में प्रगति, उत्साह रहेगा। क्षमता बढ़ेगी। योग्यता का आभास होगा। प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आर्थिक योग ठीक। उत्साह बढ़ेगा। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। आजीविका की समस्या हल हो जाएगी। लाभ बढ़ेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिश्रम अधिक होगा। मांगलिक कार्य में व्यय होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्‍यर्थ की परेशानी दूर होगी। धर्म कार्य में मन लगेगा। सामाजिक कार्य में सम्मिलित होंगे।

धनु- मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी। निर्णय अनुकूल होंगे। आसानी से काम तय होगा। आर्थिक सफलता विशेष रहेगी। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। दूसरों का सहयोग, मदद मिलेगी। नए अवसरों के अनुरूप आगे बढ़ें। आत्मविश्वास एवं उत्साह बढ़ेगा। अधिकारियों का सहयोग रहेगा। सामान की सुरक्षा का ध्यान रखकर कार्य करें। समय आनंद में बीतेगा। सुखद यात्रा हो सकती है। उन्नति एवं कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। सत्संग से लाभ होगा। रुका पैसा वसूलने में आसानी से सफलता प्राप्त होगी। अनावश्यक रूप से किसी से विवाद न करें।

मकर- यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। आशातीत सफलता मिलेगी। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। योजनाबद्ध रूप से काम तय होगा। बिना मांगे सहयोग मिलेगा। विचारों में प्रगति, उत्साह रहेगा। क्षमता बढ़ेगी। मार्गदर्शन, सहयोग, अनुभव का सहारा मिलेगा। आगे रास्ता तय होगा। सपरिवार यात्रा करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। मान-प्रतिष्ठा और पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा। कार्य में गति बढ़ेगी। निष्ठापूर्वक कार्य करें। सफलता मिलेगी। ग्रह अनुकूल हैं।‍

कुंभ- शुभ मांगलिक प्रसंग बनेगा। आर्थिक योग ठीक। पुराने रुके पेंडिंग कार्य होंगे। संतोषजनक कार्य होंगे। व्यावसायिक संबंधों, अनुभव का लाभ मिलेगा। दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। किसी ‍अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता होगी। रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। भाग्य से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख एवं सफलता मिलेगी। निजी कामकाज बनने का योग है। धार्मिक प्रवृत्ति बनी रहेगी। दान-पुण्य में समय कटेगा। निर्णय, स्थिति पक्षधर बनी रहेगी। भावनात्मक कार्य करने से मन में संतोष रहेगा। माता-पिता से आशीर्वाद प्राप्त करें। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति रहेगी।

मीन- मनोरंजन के संसाधन बढ़ेंगे। सुख-संतोष प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिलेगा। कार्य बाधाओं के बावजूद बन जाएंगे। खानपान की अनियमितता का ध्यान रखें। अस्वस्‍थ हो सकते हैं, अत: सावधानी रखें। मेहनत, परिश्रम पर प्रश्न लगेगा। खरीदी-बिक्री में तगादे आएंगे। स्थितियां विपरीत रहेंगी। प्रात: सूर्यदेव का पूजन करें। दैवीय आराधना में अपार शक्ति होती है। आवेश, क्रोध में नहीं आएं। लोभ-प्रलोभन से बचें। पुरानी गलती उभर सकती है। यात्रा में व्यय होगा। साहस, पराक्रम बढ़ेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें