मेष- आज आपका मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर लगा रहेगा। अपने अंतर्मन की आवाज को विशेष महत्व देंगे। व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही लाभदायक है। विवाद का निपटारा आसानी से होगा। लाभप्रद जिम्मेदारी मिल जाएगी। आगे की योजना तय होगी। समय अनुकूल है। लगन से कार्य करें। बड़ों का आशीर्वाद लें। जवाबदारी के कामों में हाथ न डालें। व्यापार-व्यवसाय में बिन बुलाई बाधाएं आएंगी। भाइयों से बेवजह मतभेद हो सकते हैं।
वृषभ- दिन अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक सौदे करार लाभदायी रहेंगे। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज कार्यस्थल पर काम का अधिक बोझ रहेगा। इस कारण आप बहुत ज्यादा थकान का अनुभव करेंगे। हो सकता है कि शाम तक यह स्िथति सामान्य हो जाए। थोड़ी देर योगा या ध्यान करिए, लाभ होगा। निजी हित साध लेंगे। संतान की चिंता का निवारण आसानी से होगा। जीवन में सकारात्मक चिंतन बहुत आवश्यक है। रूक-रूक कर काम होंगे। लाभ का सौदा हाथ में आएगा।
मिथुन- प्रयास, परिश्रम का लाभ मिलेगा। परिवारजनों का सहयोग प्राप्त होगा। चोरों से सावधान रहें। आजीविका में प्रगति होगी। संतान से मदद मिलेगी। अपने आसपास के लोगों पर हावी होने का प्रयास करेंगे। लेकिन आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपके द्वारा कही गई बातों से दूसरे आहत हो सकते हैं। अत: आगामी समय में होने वाले नुकसान से बचने का प्रयास करते हुए वाणी संयम धारण करें। मिश्रित फलप्रद समय रहेगा। बाहरी सहयोग से काम तय होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना रहेगा। सामाजिक जीवन में मिलनसारिता बनाए रखें। कानूनी विवादों का हल निकलेगा।
कर्क- व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। मनोबल बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारना चाहेंगे। इस तरह आप दोनों के बीच कुछ गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। उनका आशीर्वाद जरूर लें, मन को बेहद शांति मिलेगी। कारोबारी विस्तार का मानस बनेगा। परिश्रम से लाभ होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। धन प्राप्ति के योग हैं। हनुमानजी का पूजन लाभकारी होगा। मित्रों से परामर्श लेकर कार्य करें।
FILE
सिंह- व्यापार-व्यवसाय बेहतर स्थिति में रहेगा। अनावश्यक कार्यों से दूर रहें। मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार में वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। आप पूरे समय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन चिंता न करें। शाम तक आप बदलाव के साथ ही खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। बाहरी मदद मिल जाएगी। जोड़-तोड़ से अच्छा लाभ मिल जाएगा। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। वर्चस्व एवं राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा। आत्म संतोष से जीवन आनंदमय रहेगा।
कन्या- घरेलू उपयोग की वस्तुएं क्रय करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। अधिकारियों से बेवजह बहस न करें। आपने अपने कार्य के लिए जितनी लगन के साथ मेहनत की है, आज उसका फल आपको मिलने वाला है। शांति और धैर्य बनाए रखें, क्योंकि धीरज का फल मीठा होता है। अल्प परिश्रम में काम तय होगा। कारोबारी दबाव में कमी आएगी। रोजमर्रा का काम तय होगा। साहसिक निर्णय न लें। यात्रा में संभलकर चलें। देव-दर्शन से दुख दूर होंगे। कामकाज के विस्तार की योजना बनेगी।
तुला- बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंध घनिष्ठ होंगे। व्यापारिक फैसले लाभ देने वाले रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। आज भाग्य आपका साथ दे रहा है। आपके मन में जो भी मनोकामनाएं हैं, उनका पूरा होने का समय आ गया है। वहीं छात्रों के लिए भी बहुत ही अच्छा दिन है। प्रसन्न रहेंगे। अनर्गल व्ययभार बढ़ जाएगा। खींचतान बनी रहेगी। मानसिक अशांति बनी रहेगी। प्रासंगिक विषयों में विलंब न करें। ग्रह अनुकूल है। कार्य बनेंगे। घर में सुख-शांति रहेगी।
वृश्चिक- नई योजना पर कार्य प्रारंभ कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। रचनात्मक कामों में मन लगेगा। रुका धन मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें। आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। किसी योजना को लेकर आपसे कोई मुलाकात कर सकता है। जिससे जुड़कर भविष्य में लाभदायक स्थिति निर्मित होंगी। मांगने पर सहयोग मिलेगा। परस्पर सलाह से काम तय होगा। संतान सुख होगा। यात्रा योग हैं। मित्रों के सहयोग से रूके काम बनेंगे। पुरानी योजना तय होने लगेंगी।
धनु- व्यापारिक स्थितियां अनुकूल बनेंगी। प्रणय संबंधों में गलतफहमी दूर होगी। धन का निवेश लाभकारी कामों में कर सकेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के कारण सभी कार्यों को सरलता से लक्ष्य तक पहुंचाने में सफल होंगे। शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कल का परिश्रम लाभ दिलाएगा। पुरानी योजना का विस्तार होगा। लाभप्रद जिम्मेदारी मिलेगी। पारमार्थिक उपक्रम करें। वैवाहिक प्रकरणों में सफलता मिलेगी। सुख संतोष प्राप्त होगा।
मकर- समय पर कार्य नहीं हो पाएंगे। विरोधी समाज में आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक माहौल असंतोषजनक रहेगा। आपको महसूस होगा कि आप लड़ाई के मैदान में किसी योद्धा के समान हैं। आपके सामने किसी भी विषम परिस्थितियां क्यों न आ जाए, आप सबका सामना करने की स्थिति में रहेंगे। समय कड़वा रहेगा। बचते-बचते विवाद का डर रहेगा। स्वास्थ्य नरम बना रहेगा। संबंध अनुकूल रखें। कटु वचन न बोलें। माता-पिता की सेवा करें।
कुंभ- परिश्रम, योग्यता पर विश्वास से कार्य सफल होंगे। आर्थिक मामलों में सुधार हो सकेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। यात्रा होगी। अपनी काबिलियत और क्षमताओं को साबित करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप किसी कार्य को हाथ में लेंगे तो उसे पूरा करके ही मानेंगे। आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम-रोमांस में मिठास बढ़ेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपसी सहमति बना लेंगे। सद्कर्म करें। सुंदरकांड का पाठ समस्त संकटों को दूर कर देगा।
मीन- अधूरे काम समय पर पूरे होने से संतोष रहेगा। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको ध्यानपूर्वक पूरी लगनता के साथ कार्य करने की जरूरत है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। मौज-शौक में समय बीतेगा। परिवार में नवीन खुशी मिलेगी। शुभ समाचार का संचार होगा। लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे। दैवीय अनुकूलता प्राप्त होगी। धर्म में मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी।