इस अद्भुत संयोग से कई तरह की धारणाएँ उभर रही हैं। रोमांचक अंदाज में चैनल्स भी डरा रहे हैं। यह सच है कि जब भी ऐसा संयोग बना है हम पर विपदाएँ आई हैं। कभी सुनामी बनकर, कभी मुंबई ब्लास्ट के रूप में। इस बार का यह संयोग आपकी राशि पर क्या असर डालेगा , आइए , जानते हैं।
मेष - आपकी राशि पर यह संयोग विशेष सफलतादायक होगा। प्रगति के द्वार खुलेंगे। क्या करें - सफेद रूमाल पर आठ का अंक अंकित कर दाहिने जेब में रखें। क्या न करें - लाल रंग का कोई उपहार ना लें।
वृषभ - अच्छा समय है, भाग्य साथ देगा। विदेश से लाभ मिलेगा। पारिवारिक मंगल कार्य हो सकते हैं। क्या करें - नीले वस्त्र दान करें। क्या ना करें - किसी से मिठाई भेंट में ना लें।
मिथुन - यह वक्त रिश्तों में नई जान डालने का है। अपनी संप्रेषण क्षमता बढ़ाएँ, सफलता अवश्य मिलेगी। अकारण भय एवं आशंका से दूर रहें। क्या करें - वायलेट रंग का रूमाल अपने पास रखें। क्या ना करें - किसी से उधार ना लें।
कर्क - आपका दिमाग तेजी से कार्य करेगा। तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। कार्यस्थल पर सावधानी रखें। बदनामी से बचें। खर्च बढ़ेगा। लेकिन साथ में फायदा भी होगा। क्या करें - नीले रंग का उपयोग करें। क्या ना करें - अनैतिक संबंधों से बचें। चरित्र का ध्यान रखें।
सिंह - काम में सफलता के योग हैं। किंतु मन उदास रहेगा। प्रेम संबंधों में सतर्कता बरतें। नौकरी में तनाव निर्मित हो सकता है। गोपनीयता का ध्यान रखें। क्या करें - सिल्वर रंग के कपड़े धारण करें या रूमाल रखें। क्या ना करें - क्रोध बिल्कुल ना करें।
कन्या - कारोबार में फायदा होगा। काम में नई दिशा मिलेगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। क्या करें - शनि की चीजों का दान करें। क्या ना करें - हरे रंग के उपयोग से बचें। किसी को धोखा न दें। झूठ से दूर रहें।
तुला - आपकी मित्र राशि का यह योग पूर्ण सफलता की सूचना दे रहा है। रिश्तों में तनाव रहेगा लेकिन आप उसे कुशलता से संभाल लेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। क्या करें - हीरा पहनें। सफेद वस्त्र किसी को दान में दें। क्या ना करें - किसी का अपमान ना करें। जानवरों को प्रताड़ित ना करें।
मीन - प्रेमियों के लिए बेहतरीन मौका है। अपने मन की बात नि:संकोच कहें। सुपरिणाम मिलेगा। कारोबार में वृ्द्धि होगी। विदेश से ऑफर मिल सकता है।
क्या करें - तुलसी को दीपक लगाएँ। पौधों में जल चढ़ाएँ....
वृश्चिक - ज्यादा काम की वजह से तनाव हो सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान दें। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए वाणी पर संयम रखें। क्या करें - दाहिनी जेब में 8 नंबर लिखकर नीला रूमाल रखें। क्या ना करें - चौराहे पर भिखारियों को कतई दान ना दें। मंदिर में दान किया जा सकता है।
धनु - सोच-समझकर ही मुँह खोलें। आपकी वाणी से बनते काम बिगड़ सकते हैं। रिश्तों में दरार आ सकती है। गृह कार्य में मन लगाएँ। क्या करें - माता-पिता की सेवा करें। क्या ना करें - नीले रंग के प्रयोग से बचें।
मकर - बेहद अच्छा समय है। जमीन-जायदाद में फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत होगी। क्या करें - नीले रंग का रूमाल आपको फायदा देगा। उसे हमेशा साथ रखें। चींटियों को भूना आटा डालें। क्या ना करें - कोई भी नया रत्न धारण ना करें। किसी का मजाक ना उड़ाएँ।
कुंभ - दिमाग बहुत तेजी से काम करेगा। सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी परेशानी को व्यक्त न कर पाने से विचलित रहेंगे। क्या करें - शिवजी को दूध, मिश्री चढ़ाएँ। गरीबों को इमरती वितरित करें। क्या ना करें - स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें।
मीन - प्रेमियों के लिए बेहतरीन मौका है। अपने मन की बात नि:संकोच कहें। सुपरिणाम मिलेगा। कारोबार में वृ्द्धि होगी। विदेश से ऑफर मिल सकता है। क्या करें - तुलसी को दीपक लगाएँ। पौधों में जल चढ़ाएँ। क्या ना करें - अशुद्धि से बचें। किसी को उधार ना दें। क्रोध ना करें।